लातेहार:- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस मुख्यालय के सभागार में रविवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकारण (एमएसीटी) की एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.इसका उदघाटन सिविल जज-तीन स्वाति विजय उपाध्याय, प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि जब भी कोई दुर्घटना होती है तो पहली प्राथमिकता दुर्घटना में प्रभावित व्यक्ति की जान बचाने की…