Ranchi:-झारखंड में नये डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसको लेकर राज्य सरकार ने यूपीएससी को चार आईपीएस के नाम का पैनल भेजा है. जानकारी के मुताबिक, जिन आईपीएस का नाम भेजा गया है, उसमें अनिल पलटा, अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह और आरके मल्लिक शामिल हैं.आरके मल्लिक जनवरी, 2025 में ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पिछले महीने 1989 बैच के अजय कुमार, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता, 1990 बैच के अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह, 1992 बैच के आरके…