पलामू:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से आमजनों तक विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज की समृद्ध कला-संस्कृति, परंपराओं एवं उनके गौरवशाली इतिहास का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस झारखंड के विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और पलामू…