लातेहार: जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के द्वारा 06 फरवरी 2025 और 07 फरवरी 2025 को सी.एम. एक्सीलेंस स्कूल, जिला खेल स्टेडियम, लातेहार एवं सी.एम. एक्सीलेंस स्कूल (बालिका), लातेहार में नियोजनालय जागरूकता कार्यशाला-सह-मोबलाईजेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार, करियर मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। छात्र-छात्राओं को मिली रोजगार और करियर की जानकारी कार्यशाला के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी, लातेहार श्री संतोष कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं, करियर के अवसरों और सरकारी योजनाओं के…