गुमला में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 204 सड़क दुर्घटनाओं में 202 लोगों की मृत्यु हुई और 88 लोग घायल हुए, जबकि 2024 में इसी अवधि में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 235 हो गई, जिसमें 221 लोगों की मृत्यु हुई और 66 लोग घायल हुए। दुर्घटनाओं और मृत्युदर में हुई इस वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की…