नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, और इस बार राजधानी में कुल 60.45% मतदान हुआ। यह प्रतिशत 2008 के बाद सबसे कम है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि इस बार मतदाताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही। इस चुनाव में 699 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है, और अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। 2008 के बाद सबसे कम मतदान प्रतिशत दिल्ली में 2008 में 57.58% मतदान हुआ था, जबकि 2013…