रांची: रांची पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रात में बाइक टैक्सी बुक कर चालकों से लूटपाट करता था। इस गिरोह में पति-पत्नी शामिल थे, जो एक संगठित तरीके से अपराध को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से ही रंगदारी मांगने, नाबालिग को भगाने और अन्य आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम गिरोह के सदस्य आमतौर पर रात के समय बाइक टैक्सी बुक करते थे…