अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट – गढ़वा:- गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित श्री विष्णु मंदिर विकास समिति ने श्री विष्णु मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित कीगई । इसमें 4 मार्च से शुरू होने वाले सात दिवसीय वार्षिकोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।समिति के अनुसार 4 मार्च को अखंड कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शोभायात्रा के साथ 5 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। हर दिन भंडारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया…