पाकुड़िया में युवक को सर्पदंश, समय पर इलाज से हालत स्थिर

पाकुड़िया में युवक को सर्पदंश, समय पर इलाज से हालत स्थिर

पाकुड़ संवाददाता, पाकुड़िया:पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जेबीआर कंपनी में कार्यरत राजस्थान निवासी 23 वर्षीय युवक चंद्र पाल सर्पदंश का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक पहाड़ पर घूमने के दौरान सांप के काटने से घायल हो गया। घायल युवक चंद्र पाल (पिता- राजेंद्र सिंह) ने बताया कि वह पहाड़ पर घूमने गया था, इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा…

Loading

Read More

अमड़ापाड़ा अपहरण कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

अमड़ापाड़ा अपहरण कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

पाकुड़ संवाददाता, अमड़ापाड़ा:अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती का तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता लुईस मरांडी के आवेदन पर…

Loading

Read More

मोरग्राम-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर: पाकुड़ के 21 गांव होंगे प्रभावित, डीसी- विधायक ने की समीक्षा

मोरग्राम-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर: पाकुड़ के 21 गांव होंगे प्रभावित, डीसी- विधायक ने की समीक्षा

कोटालपोखर संवाददाता, पाकुड़:पश्चिम बंगाल से बिहार को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी मोरग्राम-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना का प्रभाव अब पाकुड़ जिले में भी देखने को मिलेगा। इस परियोजना के तहत सदर प्रखंड के कुल 21 गांव प्रभावित होंगे। योजना को जमीन पर उतारने के लिए तकनीकी, भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज और स्थानीय विधायक निशात आलम की मौजूदगी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएचएआई द्वारा नियुक्त परामर्शी संस्था एम/एस वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने परियोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस…

Loading

Read More

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग, एबीवीपी ने महेशपुर में की प्रेस वार्ता

कोटालपोखर संवाददाता, महेशपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पाकुड़ जिला इकाई द्वारा रविवार को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जेपीएससी एवं जेएसएससी से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि एबीवीपी हमेशा से विद्यार्थियों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा…

Loading

Read More

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे मंत्री

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे मंत्री

साहिबगंज/बरहड़वा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर यहां दो स्थानों पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा। दोनों प्रतिमा को स्थापित करने का काम पूरा हो चुका है। उधर,मौके पर दोपहर 12 बजे से शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा होगा। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के अलावा झामुमो,भाजपा, कांग्रेस,आजसू,जदयू समेत अन्य दलों के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रतिमा अनावरण श्रद्धांजलि सभा से पहले साक्षरता दर…

Loading

Read More

मांगों के समर्थन में एकजुट हुए संवेदक, मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

मांगों के समर्थन में एकजुट हुए संवेदक, मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

लातेहार। लंबित भुगतान, नई रॉयल्टी व्यवस्था और स्थानीय संवेदकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को लातेहार के संवेदकों ने अपनी आवाज बुलंद की। लातेहार संवेदक संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संवेदकों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा लागू नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। जिले में बालू घाटों की नियमित बंदोबस्ती नहीं होने तथा…

Loading

Read More

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी। जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए…

Loading

Read More

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन तेज, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन तेज, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम आंदोलन का केंद्र बन गया है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर डटे हुए हैं। इसी क्रम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि युवाओं के भविष्य की चिंता है, तो सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की…

Loading

Read More

मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महिला चंदा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार (निवासी बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा) को भी…

Loading

Read More

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार,घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार,घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

पाकुड़: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिरामपुर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब सत्तार शेख के घर पहुंची, तो वहां कुछ लोग नशीले पदार्थ का सेवन करते पाए गए। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस…

Loading

Read More