सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और संस्कृति की छटा,महिलाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और संस्कृति की छटा,महिलाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

श्रावण मास के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जीवंत करते हुए कोदवाटांड महिला मंडली की ओर से बुधवार को नंदकिशोर जी के हॉल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडली द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां उन्हें सिंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को…

Loading

Read More

गिरिडीह में एबीवीपी की मशाल यात्रा, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

गिरिडीह में एबीवीपी की मशाल यात्रा, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

गिरिडीह संवाददाता।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गिरिडीह इकाई द्वारा झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। यह प्रदर्शन JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया। मौके पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JSSC-CGL जैसी विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय एजेंसी CBI या ED से कराई जाए, क्योंकि राज्य सरकार की…

Loading

Read More

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झेनागड़िया गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरी हत्या की घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलचेहरा बीवी और उनकी 45 वर्षीय मां मेंजा बेवा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम एब्रास अंसारी…

Loading

Read More

यूरिया एवं डी.ए.पी. की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त नजर, टास्क फोर्स को नियमित जांच के निर्देश

यूरिया एवं डी.ए.पी. की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त नजर, टास्क फोर्स को नियमित जांच के निर्देश

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से यूरिया एवं डी.ए.पी. उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी एवं पड़वा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष से जुड़े, जबकि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना जिला…

Loading

Read More

मयूरकोला से कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना,गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

मयूरकोला से कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना,गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

कोटालपोखर संवाददाता।मयूरकोला से कांवड़ियों का एक जत्था गुरुवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। सावन माह में श्रद्धा और आस्था के विशेष माहौल के बीच यह यात्रा शुरू हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा बैद्यनाथ की जय’ के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा और श्रद्धालु उत्साह व भक्ति भाव के साथ देवघर के लिए प्रस्थान कर गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे…

Loading

Read More

पाकुड़ में दोहरी हत्या: तीन मासूमों से छिन गया मां का साया

पाकुड़ में दोहरी हत्या: तीन मासूमों से छिन गया मां का साया

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में बुधवार देर रात हुई दोहरी हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात की सबसे दर्दनाक तस्वीर उन तीन मासूम बच्चों की है, जिनकी दुनिया एक ही रात में उजड़ गई। मात्र पांच वर्षीय आफरीन खातून मासूमियत से लोगों से पूछ रही है, “मां आंखों अतो…?” वहीं ढाई वर्षीय माहिया खातून भी अपनी बड़ी बहन से बार-बार पूछ रही है कि “मां कब आएगी?” जबकि महज छह माह का…

Loading

Read More

गारू के गोताग गांव में पुलिस ने की जनजागरूकता बैठक, ग्रामीणों को कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

गारू के गोताग गांव में पुलिस ने की जनजागरूकता बैठक, ग्रामीणों को कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

गारू। गारू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गोताग में गुरुवार को गारू थाना की ओर से जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सामाजिक कुरीतियों, कानून संबंधी जानकारी और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना दंडनीय अपराध है और ऐसी…

Loading

Read More

चोरी के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; अपाची बाइक भी जब्त

चोरी के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; अपाची बाइक भी जब्त

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ओपी पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को दर्ज बेतर ओपी कांड संख्या 152/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन…

Loading

Read More

डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एमओयू,छात्रों को मिलेगा नया अवसर

डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एमओयू,छात्रों को मिलेगा नया अवसर

लातेहार/मनिका : गुरुवार को डिग्री कॉलेज मनिका एवं चेतना वेलफेयर ट्रस्ट, रांची के बीच शैक्षणिक, सामाजिक एवं सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक एवं वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है। एमओयू पर चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्यन गर्ग तथा डिग्री कॉलेज मनिका की ओर से प्रभारी प्राचार्य एम. के. दीपक ने हस्ताक्षर किए। मौके पर दोनों…

Loading

Read More

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

लातेहार। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनी देवी, फूलों देवी और चांदनी देवी की पारंपरिक रीति से गोदभराई की गई, जबकि अमृता कुमारी और आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि जन्म के…

Loading

Read More