लातेहारः- विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में लातेहार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार से पहले चरण के लिए नामांकन पर्चा की बिक्री शुरु कर दी गई है। नामांकन पर्चा बिक्री और नामांकन दाखिल करने के लिए लातेहार विधानसभा सीट के लिए अनुमंडल कार्यालय में प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। इस क्रम में पहले दिन लातेहार विधानसभा सीट से मात्र एक नामांकन पर्चा आजसू पार्टी के नेता श्रवण पासवान ने खरीदा है। ज्ञात हो कि श्रवण पासवान पहले…