जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के सांसद बिद्युत बरण महतो रविवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साउथ पार्क में नारायण इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। इस दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आज की चुनौतियों को पार करते हुए, कल को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम आप सबों ने बढ़ाया है । आप सबों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर…