स्थानीय समाचार

लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार, पिकनिक स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़

लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार, पिकनिक स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़

Palamu:- नए साल के आगमन से पहले ही लोगों पर जश्न का खुमार छाने लगा है। दिसंबर माह शुरू होते ही क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्थल केचकी पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। शनिवार को केचकी सहित आसपास के अन्य पिकनिक स्पॉट्स पर सुबह से ही लोगों की भारी आवाजाही देखने को मिली।

केचकी पिकनिक स्पॉट के अलग-अलग हिस्सों में परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं केचकी के अलावा बेतला और कमलदह जैसे प्रमुख पर्यटन व मनोरंजन स्थलों पर भी मेले जैसा माहौल नजर आया।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर केचकी पिकनिक स्थल पर लोग गाड़ियों में भरकर पहुंचे। पिकनिक का आनंद लेने के साथ-साथ लोग भोजपुरी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य करते दिखे। कई युवा और परिवार सेल्फी लेते और वीडियो बनाकर इन यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार, पिकनिक स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़

केचकी संगम के तट पर बैठकर लोगों ने सुकून के पल बिताए और प्रकृति की छटा का भरपूर आनंद लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए साल के अवसर पर केचकी पिकनिक स्थल के दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button