अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। पुराने समाहरणालय भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण बुधवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निशमन प्रणाली तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों…