जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में शुक्रवार को वाहन जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मालवाहक वाहन एवं पिकअप वाहनों की गहन जांच की गई। जाँच के क्रम में कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज जैसे बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं टैक्स संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं पाए गए। दस्तावेजों की अनुपस्थिति एवं त्रुटियों को देखते हुए विभाग ने कुल ₹64,000 (चौंसठ हजार रुपये) दंड राशि वसूल की। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, प्रधान…