लातेहार, 17 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत आज लातेहार समाहरणालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सैय्यद रियाज अहमद के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ–सफाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामूहिक प्रयास से एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने श्रमदान के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का…