Views: 606
0 0
(मुंबई)भारत का एक और दुश्मन खत्म: लश्कर की खुफिया शाखा के चीफ और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(मुंबई)भारत का एक और दुश्मन खत्म: लश्कर की खुफिया शाखा के चीफ और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की मौत

मुंबई ,02 मार्च (आरएनएस)। भारत के दुश्मनों का एक-एक कर नाश हो रहा है। कुछ समय से पाकिस्तान में छिपे बैठे कई आतंकियों की मौत हो चुकी है। किसी की मौत प्राकृतिक तौर पर हुई तो किसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसी कड़ी में पाकिस्तान में लश्कर आतंकी आजम चीमा की पाकिस्तान…

(मुंबई)भारत का एक और दुश्मन खत्म: लश्कर की खुफिया शाखा के चीफ और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की मौत
Read Time:7 Minute, 32 Second

(मुंबई)भारत का एक और दुश्मन खत्म: लश्कर की खुफिया शाखा के चीफ और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की मौत

मुंबई ,02 मार्च (आरएनएस)। भारत के दुश्मनों का एक-एक कर नाश हो रहा है। कुछ समय से पाकिस्तान में छिपे बैठे कई आतंकियों की मौत हो चुकी है। किसी की मौत प्राकृतिक तौर पर हुई तो किसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसी कड़ी में पाकिस्तान में लश्कर आतंकी आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद में मौत हो गई। आजम चीमा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड भी है।
70 वर्षीय चीमा आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की खुफिया शाखा का प्रमुख था। उसकी मौत के बाद पाकिस्तानी के जिहादियों में भय का संचार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लश्कर आतंकी चीमा अपने जीवन के शुरुआती समय में पाकिस्तान के बहावलपुर में अपने बीवी-बच्चों के साथ रहता था। ये वक्त 2000 का दशक था। वह पंजाबी बोलता था। पाकिस्तान में अक्सर उसे अपने बॉडीगार्ड्स के साथ लैंडक्रूजर कार में शान से घूमते देखा गया था। वह बहावलपुर में चल रहे आतंकी शिविरों में इस्लामिक जिहादियों का ब्रेनवाश करने के लिए ढ्ढस्ढ्ढ चीफ जनरल हामिद गुल, ब्रिगेडियर रियाज और कर्नल रफीक को बहावलपुर ले आया था।
इतना ही नहीं चीमा के अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के साथ भी संबंध थे। उसने 2008 में पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर के कमांडर के तौर पर काम किया था और जकी उर रहमान लखवी का एडवाइजर भी रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी चीमा को मानचित्र का अच्छा अनुभव था वो भारत के मैप पर आतंकियों को देश के प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में बताता था।

(मुजफ्फरनगर)मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर ,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की दो बैट्री, एक कार और अवैध हथियार भी मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गांव रूमालपुरी के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवारों ने कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया, तो बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश सरफराज घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस, चोरी की दो बैट्री और एक वर्ना कार बरामद की गई। बदमाशों ने गांव कासमपुर खोला में स्थित मोबाइल टावर से बैट्री चोरी की थी।

(नोएडा)दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, रुक रुक कर हो रही है बरसात


नोएडा ,02 मार्च (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम ने करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बरसात ने पारे को गिरा दिया है। कल तक लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, उन्हें अब फिर से गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। सुबह से ही चल रही हवाओं की रफ्तार तकरीबन 40 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम डिग्री 14 डिग्री से 9 डिग्री तक भी जा सकता है, यानी एक बार फिर लोगों को अच्छी खासी ठंड का एहसास होगा।
इसके साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बीते शुक्रवार को दोपहर बाद से ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, मथुरा के साथ ही आगरा में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद इलाकों में शनिवार की सुबह रुक रुक कर बरसात हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार व रविवार को कई जगहों पर मौसम में बदलाव दिखेगा। कई इलाकों में में तो बिजली गिरने के आसार हैं और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। आगरा व आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि भी होने का पूर्वानुमान है।

(श्रीनगर)भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध


श्रीनगर ,02 मार्च (आरएनएस)। लगातार बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों ने शनिवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि बनिहाल और रामबन सेक्टर के बीच लगातार बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।अधिकारियों ने कहा, शनिवार को राजमार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। इलाके में बारिश रुकने के बाद भूस्खलन हटाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर खराब पैच के कारण पिछले एक सप्ताह से इस राजमार्ग पर केवल एक तरफा यातायात की अनुमति थी।इस बीच, भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-लेह, मुग़ल रोड, सिंथन-किश्तवार, बांदीपोरा-गुरेज़ और कुपवाड़ा-तंगधार की सड़कें अवरूद्ध हो गई है।

Loading

(मुंबई)भारत का एक और दुश्मन खत्म: लश्कर की खुफिया शाखा के चीफ और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports