Views: 1033
0 0
पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई

नईदिल्ली, (आरएनएस)। ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में पूजा जारी रहेगी या फिर इस पर रोक लगाई जाएगी. इसको लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई चल रही है. दरअसल मुस्लिम पक्ष की ओर से इलाहबाद हाई कोर्ट के ज्ञानवापी के अंदर पूजा जारी रखने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाया खटखटाया…

पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई
Read Time:9 Minute, 17 Second
पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई

नईदिल्ली, (आरएनएस)। ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में पूजा जारी रहेगी या फिर इस पर रोक लगाई जाएगी. इसको लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई चल रही है. दरअसल मुस्लिम पक्ष की ओर से इलाहबाद हाई कोर्ट के ज्ञानवापी के अंदर पूजा जारी रखने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाया खटखटाया था. इसी मामले को लेकर शुक्रवार को सुबह को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति की ओर से हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है. इसमें स्वामित्व की मांग वाली पांच याचिकाओं को पहले ही खारिज किया जा चुका है. वहीं याचिका में व्यास जी तहखाने में पूजा रोके जाने को लेकर मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली बेंच कर रही है.
अपनी याचिका के जरिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 में इलाहाबाद हाई कोर्ट का दखल सही नहीं है. मस्जिद समिति ने इस दौरान यह भी दलील दी है कि व्यास जी का तहखाना मस्जिद परिसर का ही एक अहम हिस्सा है ऐसे में यह उनके कब्जे में था और व्यास परिवार या उनके किसी सदस्य को यहां पर पूजा करने का अधिकार नहीं है. बता दें कि सुनवाई के दौरान यहां पर हिंदू पक्ष भी मौजूद रहेगा और अपनी बात रखेगा.
बता दें कि इससे पहले ही हिंदू पक्ष की ओर से कैविएट दाखिल कर दिया गया था. जब कैविएट दाखिल की जाती है तो कोर्ट हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई आदेश नहीं दे सकता है. यही वजह है कि इस सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सर्वोच्च अदालत की ओर से सुना गया.
००

(नईदिल्ली)दिल्ली-एनसीआर के कई रास्तों पर रविवार तक रहेगी जाम की समस्या
0-घर से पढ़कर निकलें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी


नईदिल्ली,01 मार्च (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में आज से लेकर रविवार तक कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक इन तीन दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स, महरौली में होने वाले सत्संग के आयोजन के चलते कई रास्तों पर जाम लग सकता है. इस दौरान भाटी माइन्स रोड से अरबिंदो मार्ग तक कई रास्तों पर जाम की समस्या देखने को मिलेगी.
राजधानी दिल्ली के महरौली में आज यानी शुक्रवार (01 मार्च) को सत्संग का कार्यक्रम होना है. इस सत्संग में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सत्संग का ये कार्यक्रम 3 मार्च यानी रविवार तक चलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि सत्संग में शामिल होने के लिए दिल्ली एनसीआर के अलावा पड़ोसी राज्यों के करीब तीन लाख से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंचेंगे.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक भाटी माइंस रोड, महरौली-बदरपुर रोड, डेरा रोड, मुख्य छतरपुर रोड, अणुव्रत मार्ग, अब्दुल गफ्फार खान मार्ग, अंधेरिया मोड़ और महरौली-गुडग़ांव रोड पर भारी ट्रैफिक रहेगा. इसलिए इन मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा.
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए फरीदाबाद और गुडग़ांव की ओर से आने वालों के लिए डेरा सीमा के जरिए राधा स्वामी सत्संग परिसर तक पहुंचने की सलाह दी है. एडवाइजरी के मुताबिक, भाटी माइंस रोड, बांध रोड, छतरपुर रोड और एसएसएन मार्ग पर भारी और मध्यम व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा.

(भोपाल)राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को आएगी मध्य प्रदेश


भोपाल,01 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश आ रही है। यह यात्रा शनिवार दोपहर धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मुरैना में प्रवेश करेगी।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दो मार्च को दोपहर डेढ़ बजे मुरैना में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी दी जाएगी।
मिश्रा ने बताया कि इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा, शाम पांच बजे ग्वालियर शहर में चार शहर का नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। रात्रि विश्राम ग्वालियर में है। यह यात्रा छह मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी।

(नईदिल्ली)दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, कई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता खराब


नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है।
पिछले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास चल रहा था और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था।
आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान फिर से 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
शहर के कई स्टेशनों पर सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर बहुत खराब श्रेणी में 344 दर्ज किया गया और पीएम10 का स्तर 347 पर पहुंच गया।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे (टी3) पर पीएम2.5 का स्तर 225 दर्ज किया गया, जिसे खराब माना जाता है और पीएम10 का स्तर 219 दर्ज किया गया।
द्वारका सेक्टर 8 में पीएम 2.5 का स्तर 338 पर देखा गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

Loading

पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई”

  1. temp mail Avatar

    This site is incredible. The radiant material shows the manager’s enthusiasm. I’m dumbfounded and envision more such mind blowing material.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports