Views: 820
0 0
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक की हालत गंभीर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक की हालत गंभीर

महेशपुर:- महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क परथाना क्षेत्र के अंतर्गत के दुमकाडंगा गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी।वहीं एक युवक इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल रविदास के रूप में हुई…

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक की हालत गंभीर
Read Time:2 Minute, 26 Second
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक की हालत गंभीर

महेशपुर:- महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क परथाना क्षेत्र के अंतर्गत के दुमकाडंगा गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी।वहीं एक युवक इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल रविदास के रूप में हुई है।जबकि जख्मी युवक उसी गांव का 18 वर्षीय संजू राजवंशी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंग मिस्त्री का काम करता था।वह मंगलवार को सुबह अपने बाइक में संजू राजवंशी के साथ रंग का काम करने पाकुड़िया गया हुआ था।पाकुड़िया से वापस घर लौटने के दौरान दुमकाडंगा गांव के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जहां राहुल रविदास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआइ सोहराब खान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।घायल दोनों युवकों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां डॉ अपूर्वा हर्ष ने जांच कर राहुल रविदास को मृत घोषित कर दिया।जबकि गंभीर रूप से जख्मी संजू राजवंश को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।चिकित्सक के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी संजू राजवंशी की भी स्थिति चिंताजनक है।उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के वर्धमान लेकर गए हैं।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Loading

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक की हालत गंभीर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports