Views: 473
0 0
सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।

रामगढ़:-सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने एवं मेहनत व लगन से पढ़ाई कर वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मद्देनजर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत सोमवार को रामगढ़ जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं तक…

सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।
Read Time:2 Minute, 26 Second

सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।

रामगढ़:-सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने एवं मेहनत व लगन से पढ़ाई कर वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मद्देनजर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत सोमवार को रामगढ़ जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें ब्लेजर देकर सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार स्वयं शामिल हुए वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित कुल 30 सरकारी विद्यालयों में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों एवं अधिकारियों के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।

गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के क्रम में उपायुक्त ने सभी बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को पहचानते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहां की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर से सम्मानित करने का उद्देश्य केवल बच्चों को सम्मानित करना नहीं बल्कि इसका उद्देश्य यह है कि अन्य बच्चे भी उन बच्चों से प्रेरणा लेकर मेहनत कर जीवन में सफल हो सके। इस दौरान उपायुक्त ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।

Loading

सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लेजर देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports