नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी ने धर्मान्तरण भी कराया

नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी ने धर्मान्तरण भी कराया
Views: 2148
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second
नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी ने धर्मान्तरण भी कराया

रामगढ़:- झारखंड से एक खबर आ रही हैं जहा नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से रेप का मामला सामने आया है।पीड़िता ने अजमल अंसारी पर आरोप लगाई है कि उसने एनजीओ में काम दिलाने का वादा कर होटल में बुलाया। पीड़िता ने अजमल पर अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने और मारपीट सहित धर्मान्तरण करने का आरोप लगाया है.

मामले की शिकायत रामगढ़ के महिला थाने में दी गई है। पीड़िता मूलतः बोकारो की रहने वाली है। शिकायत में अजमल अंसारी को भी बोकारो के जंगरडीह कथरा के सावित्री कॉलोनी का निवासी बताया गया है। अजमल ने पीड़िता को गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर सोसायटी नाम के एनजीओ में काम दिलाने के बहाने अपने झाँसे में लिया। इसके लिए उसने पीड़िता को रामगढ़ के होटल सहित कई अन्य जगहों पर अलग-अलग मौकों पर कई बार मिलने के लिए बुलवाया। इस दौरान उसने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में बताया गया है कि 8 फरवरी को भी अजमल ने पीड़िता को रामगढ़ के होटल पायल में मीटिंग के बहाने बुलाया था। यहाँ महिला के साथ रेप का प्रयास किया गया। इसी दौरान अजमल ने पीड़िता का मोबाइल छीन कर उसका सारा डाटा अपने पास रख लिया। इस डाटा में कांटेक्ट लिस्ट और व्हाट्सएप चैट भी शामिल हैं। इसी दौरान उसने महिला को जबरन इस्लाम भी कबूल करवाया। पीड़िता का आरोप यह भी है कि अजमल ने चुपके से उसकी कई आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने पास रख ली है. मुँह खोलने और अपनी बात न मानने पर अजमल इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया करता था। साथ ही शिकायत करने पर जान से मार डालने की बातें कह कर भी डराता था। विरोध करने पर उसने कई बार पीड़िता की पिटाई भी की। रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने जाँच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading

नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी ने धर्मान्तरण भी कराया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

3 thoughts on “नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी ने धर्मान्तरण भी कराया

Leave a Comment