Views: 1787
1 0
(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। सर्दियां खत्म होने को हैं और गर्मी की आहट शुरू हो चुकी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में कई जगहों पर बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बारिश व बर्फबारी…

(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट
Read Time:7 Minute, 16 Second

(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट


नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। सर्दियां खत्म होने को हैं और गर्मी की आहट शुरू हो चुकी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में कई जगहों पर बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बारिश व बर्फबारी का सिलसिला और कुछ दिनों तक जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों से 24 फरवरी को टकराने वाला है। इसके चलते आगामी शनिवार से लेकर मंगलवार तक बरसात होने के आसार हैं। खास तौर से पश्चिमी इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24-28 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। इसके अलावा, 26 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां आज कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही लोगों को बर्फबारी का भी सामना करना पड़ा सकता है। आईएमडी की मानें तो 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।
ढ्ढरूष्ठ के मुताबिक, 24 से 27 फरवरी के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में गरज व बिजली के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत व गुजरात के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं होगी। इसके अलावा, अगले सप्ताह देश के किसी भी हिस्से में घने कोहरे और ठंडे दिन के हालात नहीं बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हल्की गर्मी भी महसूस हो सकती है। खासतौर से सुबह के वक्त मौसम सुहाना बना रहेगा।

(विजयनगर)अयोध्या से लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाला कर्नाटक का शख्स गिरफ्तार


विजयनगर(आरएनएस)। अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना गुरुवार रात उस वक्त घटी, जब राम मंदिर के दर्शन कर अयोध्या से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लौट रहे थे।
इस बीच ट्रेन जैसे ही होसपेट रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चार युवकोंं ने श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित बोगी नंबर 2 में जबरन घुसने की कोशिश की।
जब यात्रियों ने उन युवकों को घुसने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कथित तौर पर युवकों ने धमकी दी कि यह ट्रेन उनके पिता की संपत्ति नहीं है। अगर कोई उन्हें ट्रेन मे चढऩे से रोकेगा, तो वो इसे आग के हवाले कर देंगे।
इसके बाद यात्रियों ने युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवकों को अन्य बोगी में यात्रा करने की इजाजत दी गई, लेकिन श्रद्धालुओं ने ट्रेन से उतरकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली, तो वे भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू बी.एल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों और हिंदू संगठनों को आश्वस्त किया कि बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में चढ़कर अपनी यात्रा जारी रखी।
इस बीच आरोपी घटनास्थल से बच निकले।
आरोपियों की पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

(पटना)नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष


पटना (आरएनएस)। जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को शुक्रवार को बिहार विधानसभा का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दर्ज नहीं किए जाने के कारण सर्वसम्मति से यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन में इसकी घोषणा की। यादव के निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित विभिन्न दलों के विधायकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। नरेंद्र नारायण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि महेश्वर हजारी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। इस पद के लिए नरेंद्र नारायण ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Loading

(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

9 responses to “(नई दिल्ली)फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट”

  1. RandyFrity Avatar

    зайти на сайт [url=https://mango-offlce.net]Mango-Office облачная телефония[/url]

  2. MichaelKef Avatar

    pop over to this site [url=https://them-rril-lynch.net]merrill edge login[/url]

  3. CharlesVam Avatar

    посетить веб-сайт [url=https://bet-vodka.com/]vodka bet casino[/url]

  4. CharlesVam Avatar

    Перейти на сайт [url=https://bet-vodka.com]зеркало водка бет[/url]

  5. DavidBen Avatar

    каталог [url=https://bet-vodka.com/]vodka bet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports