पाकुड़िया/पाकुड़:- पाकुड़िया मे प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय गणपुरा में जिला यक्ष्मा विभाग एवं पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयास से बच्चों एवं शिक्षको के बीच बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन दास ने टीवी बीमारी के लक्षण,जांच एवं उपचार की जनकारी दी।उन्होंने बताया कि टीवी बीमारी माइक्रोबेकटेरियम ट्यूबरक्लोसिस बेक्टेरिया से होता है।जो मुख्यत: फेफड़े को संक्रमित करती है।यह मानव शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हो सकता है।टीवी बीमारी को आपसी सह भागिता से ही समाज से समाप्त किया जा सकता है।वहीं मंटू रजक ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे टीवी के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। साथ ही सरकार द्वारा सभी टीवी मरीजों को 500 रूपया एवं 6 माह तक पौस्टिक आहार दी जाती है।साथ ही उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आने,वजन कम होने,बुखार आना,रात मे सोने समय अत्यधिक पसीना आना, अत्यधिक थकान आने पर नजदीकी स्वास्थ केंद्र जाकर जांच कराना जरुरी है।जागरूकता अभियान के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।