Views: 227
0 0
बसंत सोरेन हो सकते हैं नए मिनिस्टर:मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बसंत सोरेन हो सकते हैं नए मिनिस्टर:मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल

रांची:- चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार शुक्रवार को होगा। विस्तार के साथ ही नए मंत्री राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन के बिरसा मंडप में अपराह्न तीन बजे आयोजित होनेवाले समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लेकर…

बसंत सोरेन हो सकते हैं नए मिनिस्टर:मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल
Read Time:3 Minute, 22 Second
बसंत सोरेन हो सकते हैं नए मिनिस्टर:मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल

रांची:- चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार शुक्रवार को होगा। विस्तार के साथ ही नए मंत्री राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन के बिरसा मंडप में अपराह्न तीन बजे आयोजित होनेवाले समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में सिर्फ दुमका से विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को ही नए चेहरे के रूप में स्थान मिल सकता है। बताया गया कि झामुमो के साथ कांग्रेस में भी पुराने मंत्रिमंडल में सम्मिलित रहे विधायकों पर ही सहमति बनी है। किसी तरह की फेरबदल की संभावना काफी कम है।अगर बदलाव नहीं होता है तो कांग्रेस कोटे के रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल मंत्री पद बचाने में सफल रहेंगे, क्योंकि इनके बदले जाने की संभावना अधिक जताई जा रही थी। मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।
बता दें कि पूर्व में आठ फरवरी को ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना था। राजभवन में इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन कांग्रेस में मंत्रियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण ही इसे टाल दिया गया था। इससे पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ दो मंत्री आलमगीर आलम तथा सत्यानंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं। यदि पुराने मंत्रियों में बदलाव नहीं किया जाएगा तो झामुमो से बसंत सोरेन के अलावा जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी तथा हफीजुल हसन तथा कांग्रेस से रामेश्वर उरांव, बादल, इसपर अंतिम निर्णय झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन लेंगे। वे शुक्रवार को उनसे मिलने जाएंगे। इसके बाद मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जाएंगे। 12वें मंत्री के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इसका निर्णय भी शिबू सोरेन ही करेंगे।कैबिनेट की बैठक स्थगित
गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर सहमति होनी थी। लेकिन अब इसकी बैठक मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद होगी। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद यह बैठक होगी।

Loading

बसंत सोरेन हो सकते हैं नए मिनिस्टर:मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports