Read Time:1 Minute, 20 Second
नई दिल्ली , (आरएनएस)। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और कैंडिडेट लिस्ट सामने आई है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी नाम शामिल है। भाजपा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को क्रमश: ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। अगर ये दोनों निर्वाचित होते हैं, तो यह लगभग तय है कि इन राज्यों से दोनों नेताओं का यह दूसरा राज्यसभा कार्यकाल होगा।
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के अलावा, भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन और नामों का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरेंगे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,