Views: 488
0 0
बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पहुंची इंद्रावती देवी के घर दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पहुंची इंद्रावती देवी के घर दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन।

सुजीत कुमार मेहता की रिपोर्ट,बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा पहुंची इंद्रावती देवी के घर हर संभव मदद करने के आश्वासन के साथ उपलब्ध कराई कराई खाद्य सामग्री। विदित हो की कुछ दिन पहले न्यूज चैनल के माध्यम से बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरीकला पंचायत अंतर्गत बियार टोला निवासी इंद्रावती देवी पति संदीप चंद्रवंशी की दयनीय…

बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पहुंची इंद्रावती देवी के घर दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन।
Read Time:2 Minute, 55 Second
बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पहुंची इंद्रावती देवी के घर दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन।

सुजीत कुमार मेहता की रिपोर्ट,
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा पहुंची इंद्रावती देवी के घर हर संभव मदद करने के आश्वासन के साथ उपलब्ध कराई कराई खाद्य सामग्री। विदित हो की कुछ दिन पहले न्यूज चैनल के माध्यम से बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरीकला पंचायत अंतर्गत बियार टोला निवासी इंद्रावती देवी पति संदीप चंद्रवंशी की दयनीय हालत की तरफ ध्यानाकर्षण किया गया था। जिसे संज्ञान में लेकर बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने गत रविवार की शाम इंद्रावती देवी से मिली। जहां उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति दिल को झकझोरने वाली थी। इंद्रावती देवी के मानसिक रूप से विकृत पति से मिली जो अपने आप में नही था। वही छोटे छोटे मासूम बच्चो के साथ अपना मिट्टी का घर गिर जाने के कारण दूसरे के घर में रहने वाली इंद्रावती देवी के गिरे हुए घर के साथ उदास चेहरे भी उदास थे। जैसे मानो युवा अवस्था में ही बुढ़ापा आ गई हो। जिसे देख मैं भावुक हो गई और निजी स्तर से तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। वही परिवार सभी सद्स्यों के आधारकार्ड लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित अपने चैंबर में बुलाई और ग्रीन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया और बच्चे को रोज स्कूल भेजने का सलाह भी दी और स्कूल में मिलने वाली मध्याह्न भोजन की भी बात कही। वही अबुआ आवास के लिए पहले चरण में नाम न होने पर चिंता जताई और बोली की ऐसी कई शिकायत प्रखंड के हर पंचायत से आ रही है की जो परिवार बेघर हैं जिन्हे पहले चरण में आवास मिलना चाहिए था उनका पहले चरण में नाम ही नही है ये दुखद है इस तरह की समस्याएं आवास हेतु प्राथमिकता सूची तैयार करने में पंचायत जनप्रतिनिधियो का उपेक्षा किए जाने के कारण हो रहा है। जहां मौके पर कालो देवी, रामचंद्र बियार, भरदुल बियार, ज्ञासुदीन अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पहुंची इंद्रावती देवी के घर दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports