Views: 625
0 0
प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देवघर उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति विशाल सागर के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमर जॉन आईन्द के सहयोग से आर मित्रा विद्यालय देवघर के स्कूली छात्रों के सहायता से विद्यालय से नगर थाना मोर, बिग बाजार मोर, रॉय एंड कंपनी मोर, टावर चौक होते हुए आर मित्रा विद्यालय तक प्रभात फेरी…

प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Read Time:3 Minute, 4 Second
प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देवघर

उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति विशाल सागर के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमर जॉन आईन्द के सहयोग से आर मित्रा विद्यालय देवघर के स्कूली छात्रों के सहायता से विद्यालय से नगर थाना मोर, बिग बाजार मोर, रॉय एंड कंपनी मोर, टावर चौक होते हुए आर मित्रा विद्यालय तक प्रभात फेरी निकालकर सड़क सुरक्षा माह 2024 का भव्य कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक किया गया जो निम्न प्रकार से है,सभी यातायात नियम अपनाएं, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। कदम बढ़ाए, हाथ मिलाए, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय आपको हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय आपको सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।सड़क पर दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक होने का धर्म निभाएं। वाहन सीमित गति सीमा के साथ चलाएं। वाहन की क्षमता के अनुरूप ही वाहन का परिचालन करें। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करें। कभी शराब पीकर वाहन ना चलाएं।इसके अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाय अथवा कम किया जाय के संबंध में विस्तार पूर्वक सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात के प्रति जिम्मेवार बनने से संबंधित शपथ लिवाया गया।उक्त कार्यक्रम में ज़िला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री शिव कुमार राय, स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज शाह, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक प्रविंद कुमार, आईoटीo सहायक आशीष शर्मा, शिक्षक नीरमलेंन्दु गायन,अमित कुमार, श्रीकांत जायसवाल, अजय कुमार, संध्या रानी, स्नेहलता आईन्द, अरविंद राज, यातायात पुलिस आदि उपस्थित रहे।

Loading

प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports