Read Time:58 Second
जमशेदपुर : गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल के द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी को विश्व कल्याण हेतु महा रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू नाथ दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संचालन जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी ने की। रुद्राभिषेक के पश्चात सबों के बीच भोग का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ के साथ-साथ प्रज्ञा महिला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।