बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत गुमला जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सफल आयोजन हेतु शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त द्वारा परीक्षा कार्य में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट सह ऑब्जर्वर, गस्ती दंडकारियों, फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त हेमंत सती भी मौजूद रहें।
गुमला जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 28 जनवरी 2024 एवं 4 फरवरी 2024 को परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिसे लेकर उपायुक्त के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा के मद्देनजर जारी संयुक्त जिला आदेश को अच्छी तरह से पढ़ने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपायुक्त ने सभी को गंभीरता पूर्वक अपने कार्यों को संपन्न करने, पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी को परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारित करने किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति के
दौरान उठाए जाने वाले कदमों आदि की जानकारी
दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त के द्वारा परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने के क्रम में उनकी कई दुविधाओं को दूर किया गया। बैठक के दौरान सभी
अधिकारियों एवं कर्मियों को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न करने के उद्देश्य से आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।