जमशेदपुर : मानगो के ज्वाहर नगर रोड नंबर 10 बी संत कुटिया गुरुद्वारा के बगल में विगत चार दिनों से पानी का सप्लाई ठप है। फलस्वरूप लगभग पचास घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को महिलाओं ने वस्तु स्थिति बताई।
भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को कई बार फोन किया। आरोप है कि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में विकास सिंह ने संबंधित संवेदक को फोन कर मामले की जानकारी दी। संवेदक ने तकनीकी समस्या बताया फलस्वरूप पानी की समस्या बंद है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लेने का भरोसा दिलाया। विकास सिंह ने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है। विकास सिंह ने नगर निगम के पदाधिकारी को टैंकर से जलापूर्ति करवाने की बात कही। मौके पर सर्वजीत सिंह, संदीप शर्मा,सुखबीर कौर , स्वर्ण कौर, मंजीत कौर, सविंदर कौर, मनीषा खंडेलवाल, निशा गांगुली उपस्थित थीं।