राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने से लोगों में है खुशी की लहर -प्रमोद मोची


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- बहुजन समाज पार्टी के लोहरदगा लोकसभा प्रभारी प्रमोद कुमार मोची ने कहा है कि राम भगवान जी का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने से लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर 500 सौ साल से अधुरा पड़ा था जिसमें कि हमारे देश के संविधान निर्माता परम पूज्य सिंबल ओफ नोलेज बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का संविधान के नियम और कानून के बदौलत भगवान राम जी का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में भव्य तरिका से संपन्न हुआ। आने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में हर घर में तिरंगा लहरायेंगे आजादी के शुभ अवसर पर । उन्होंने कहा कि
स्वतंत्रता सेनानी का महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की 127 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ऐसे महान वीर शहीदों को सभी को सम्मान देने की जरूरत है इनके जैसा बनना तो मुमकिन है नामुमकिन भी है लेकिन भी देश की आजादी में लड़ाई लड़कर उनका काफी भूमिका रहे जो कि आज सुभाष चंद्र बोस शायद होते तो देश का दशा दिशा कुछ दूसरे स्तर पर होता।
![]()




