झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

पोचरा हाई स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Views: 406
1 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

पोचरा हाई स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बच्चों का सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक भ्रमण भी शिक्षा का ही एक हिस्सा:
विकास कुमार शर्मा प्राचार्य उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा

लातेहार:-सदर प्रखंड के अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा के विद्यार्थियों को कल तीसरे शनिवार को रांची जिला स्थित बिरसा जैविक उद्यान का भ्रमण कराया गया.शैक्षणिक भ्रमण के तहत बिरसा जैविक उद्यान भ्रमण के बाद बच्चे काफी उत्साहित थे. वहां पर उन्होंने बहुत ही नजदीक से बहुत सारे वन्य प्राणियों को देखा और उसके बारे में जाना उन सभी बच्चों को बहुत सारे पक्षियों जानवरों को देखकर वहां भ्रमण के बाद उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला वहां पर बहुत सारे जानवर पक्षी ऐसे थे जिन्हें बच्चों ने पहली बार देखा और बहुत खुश हुवे उन्होंने बोला इन पक्षी के बारे में हम लोग तो कभी जानते भी नहीं थे वहां पर सारे जंतुओं के बारे में उसका विवरण भी लिखा हुआ था जिसे देखकर बहुत कुछ सीखा इन सारे जानवरों को इतना नजदीक से देखकर बच्चे काफी उत्साहित थे फिर बोल रहे थे अभी तक इनके बारे में सिर्फ किताब में ही पड़े थे नजदीक से नहीं देखे थे लेकिन इस शैक्षणिक भ्रमण के बाद हम लोगों को यह सब इतना नजदीक से देखने को प्राप्त हुआ.इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक सत्येंद्र मेहरा , आशुतोष कुमार पांडे, लिपिक जयशंकर प्रसाद सिंह, विद्यालय में कार्यरत रसोईया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान काफी रहा विद्यालय के सहायक शिक्षक सत्येंद्र मेहरा ने कहा शैक्षणिक भ्रमण भी शिक्षा का ही एक हिस्सा है इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है व्यक्ति किताब में पढ़ते हैं उसके बारे में उतना नहीं जान पाते है लेकिन जब वह नजदीक से शैक्षणिक भ्रमण के तहत उसके बारे में जानते हैं तो उन्हें जिंदगी भर याद रहता है इस भ्रमण के बाद बच्चे भी काफी उत्साहित थे वे बोल रहे थे कि अब सरकारी विद्यालय में भी प्राइवेट जैसा माहौल मिल रहा है पोचरा विद्यालय में पढ़ने के बाद एहसास ही नहीं होता है कि हम लोग सरकारी विद्यालय के छात्र हैं कि प्राइवेट विद्यालय के छात्र हैं यहां हर कराई जा रही है जो प्राइवेट विद्यालय में होता है अभी हम लोगों को परेड भी कराई जा रही है जो पहले बार सीखने को मिल रहा है।

Loading

पोचरा हाई स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button