Views: 202
0 0
निर्माणाधीन जलमिनार का कार्य छः महीने से ठप्प,पेयजल की संकट मे ग्रामीण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

निर्माणाधीन जलमिनार का कार्य छः महीने से ठप्प,पेयजल की संकट मे ग्रामीण

पतना/साहेबगंज साहेबगंज जिलान्तर्गत पतना प्रखंड के शहरी पंचायत के शहरी गांव में बीते करीब 6 माह से अधिक समय से पानी टंकी जल मीनार का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इससे तमाम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीते कुछ माह पूर्व कुछ मजदूर व मिस्त्री द्वारा आकर यहां गड्ढा खोदकर…

निर्माणाधीन जलमिनार का कार्य छः महीने से ठप्प,पेयजल की संकट मे ग्रामीण
Read Time:2 Minute, 31 Second
निर्माणाधीन जलमिनार का कार्य छः महीने से ठप्प,पेयजल की संकट मे ग्रामीण

पतना/साहेबगंज

साहेबगंज जिलान्तर्गत पतना प्रखंड के शहरी पंचायत के शहरी गांव में बीते करीब 6 माह से अधिक समय से पानी टंकी जल मीनार का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इससे तमाम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीते कुछ माह पूर्व कुछ मजदूर व मिस्त्री द्वारा आकर यहां गड्ढा खोदकर नीचे का प्लेटफार्म तैयार किया गया था।उसके एक माह बाद फिर कुछ मिस्त्री व मजदूरों ने आकर खंभे को लगाकर नट बोल्ट से कस दिया। उसके बाद से अभी 6 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद भी किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा है कि यहां पेयजल के लिए लोग तरस रहे हैं।अर्ध निर्मित जल मीनार पानी टंकी लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। एक तो इतने दिनों बाद इतनी धीमी गति से कार्य चालू किया गया था। उसके बावजूद भी इतने समय तक अधूरा छोड़ दिया गया है। पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा प्लास्टिक पानी टंकी का निर्माण कराया जाना है। लेकिन यह बात अब तक सिर्फ सुनी सुनाई जैसी ही साबित हो रही है।पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पानी टंकी का निर्माण करा दिया जाएगा लेकिन वह बात्त भी सिर्फ कहने और सुनने भर की ही रह गई। अब तक जल मीनार निर्माण कार्य पूर्ण करने का कार्य ज्यों का त्यों अधूरा पड़ा हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि एक तो काफी रद्दी एवं घटिया किस्म से इस जल मीनार का निर्माण कराया जा रहा है, उसमें भी इतना विलंब हो रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब जल मीनार निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है,ताकि सैकड़ों घरों के निवासियों की प्यास बुझ सके।

Loading

निर्माणाधीन जलमिनार का कार्य छः महीने से ठप्प,पेयजल की संकट मे ग्रामीण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports