स्थानीय समाचारक्राइमगुमलाघाघराझारखंड

माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी

Views: 729
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second
माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी

गुमला/घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेगदाग माइंस में प्रतिबंधित संगठन माओवादियों ने मचाया तांडव 8 गाड़ियों को किया आग के हवाले।लगभग 6 से 7की संख्या में आए माओवादीयो ने घटना को अंजाम दिया एवं पर्ची छोड़ माओवादियों ने घटना का जिम्मेदारी ली हैं ।

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघरा:- सेरेंगदाग पथ स्तिथ सतकोनवा में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे बीकेबी, एम टू एवं डॉल्फिन कंपनी के आवासीय परिषर में खड़े आठ वाहनों को हथियारबंद माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया जाता हैं की माओवादियों की 6 – 7 की संख्या में तकरीबन रात एक बजे आ धमका और घटना स्थल पर करीब आधा घंटे तक जमकर उत्पात मचाया।

माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी

घटना स्थल पर पहुचते ही माओवादी सभी 8 – 9 लोगों को घरों से निकालकर हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और परिषर में ही रखे डीजल के सहारे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जबकि डॉल्फिन कंपनी के एक हाईवा ट्रक में ब्लास्ट कर छतिग्रस्त कर दिया। आगजनी की घटना में करोड़ो रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • आगजनी की घटना में ट्रक संख्या JH08E- 7194 ,
  • पिकपJH01CR- 7049
  • टैंकरOR04E – 0499
  • हाईवाJH09 BB- 1121 ,
  • JH 12D -2142 ,
  • JH 12D -2644,
  • JH12 D-3044,
  • JH12C -7239, शामिल है।
माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी

जिसमे बीकेबी कम्पनी का तीन हाईवा, एम टू कंपनी का एक हाइवा, डॉल्फिन कंपनी का 1टैंकर, पिकअप वैन एक तथा एक हाइवा शामिल है। घटना के बाद कोयल शंख जोनल कमेटी माकपा माओवादी के नाम हस्तलिखित कई पर्चा छोड़ा गया है। जिसमे बॉक्साइट उत्खनन करने वाले कंपनियां, ठेकेदार, पेटीदार होश में आओ,मशीनीकरण व मनमानी जंगल पहाड़ से उत्खनन करना बंद करो,माइंस एरिया में आम जनता की मूलभूत समस्या स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल खाद बीज इत्यादि समस्या का हल करो,मशीनीकरण बंद करो बेरोजगारों को रोजगार दो ,बॉक्साइट उत्खनन करने वाले कंपनी एवं पेटीदार ठेकेदार को संगठन से संपर्क किए बिना काम नहीं करने की चेतावनी दी है।

माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी
पर्चा छोड़कर ली जिम्मेवारी,

जिले के एसपी हरविंदर सिंह, अभियान एसपी मनीष कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट राहुल कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी घटना स्थल पहुँच तफसिस में जुट गए है।

Loading

माओवादियों ने आठ गाड़ियों को किया आग के हवाले:करोड़ों का नुकसान,पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button