पाकुड़िया/पाकुड़ पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत गणपुरा पंचायत के गणपुरा गांव में अवैध तरीके से भारत गैस एजेंसी के लड़के द्वारा ग्रामीणों से आधार लिंक करने के नाम से 100 रु करके लिया गया हैं।पैसा लेने वाले दो लड़के आए हुए थे। एक लड़का शिकारीपड़ा का रहने वाला था और एक लड़का गणपुरा का रहने वाला था।जब दोनों लड़को से पूछा गया की किन चीज का पैसा लिया जा रहा है ग्रामीणों से, तो लड़के ने बताया कि हमें ऑफिस से लेने के लिए बोला गया है। यह प्रत्येक व्यक्ति को लगेगा जो नहीं देगा उसका आधार लिंक नहीं किया जाएगा और उन्हें गैस भी नहीं दिया जाएगा। गनपुरा गांव में 30 व्यक्ति का आधार लिंक करके उन लोगों से 100 रु करके पैसा लिया गया। इसके बाद दूसरा गांव जाकर वहां भी आधार लिंक करके लोगों के पास पैसा लिया गया।आधार लिंक कराने हेतु ग्रामीणों से जबरन राशि की मांग करना कहां तक न्यायसंगत बात है। जबकि ऐसे किसी भी कार्यों के लिए किसी संस्था अथवा कार्यालय के द्वारा किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की जाती।लेकिन ये दोनों लड़कों के द्वारा बताया गया की भारत गैस मे कनेक्शन के लिए आधार लिंक करवाना पड़ता है और उसी के लिए एक सौ रुपया की मांग की रही है।