संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,
धुरकी:- प्रखंड मुख्यालय स्थित पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात में इस बार पर्यटकों ने नव वर्ष के आगमन पर सोमवार को काफी संख्या में पहुंचकर वनभोज का खूब आनंद उठाया, तथा मनोरम दृश्य के साथ प्राकृतिक छटा का आनंद लिया, यह स्थल पर करीब 10 हजार की संख्या में झारखंड राज्य के अलावा छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित बिहार के भी पर्यटक की पहुंचने की संभावना जताई गई,सुखलदरी जल प्रपात में नव वर्ष के खुशी में लोग डीजे बजाकर आनंद लेते और झरना के पास फोन,कैमरा में झरना तथा मनमोहक प्रकृति छटा को कैद की,
सुखलदरी जल प्रपात में बहते पानी में नहाने के साथ चिकनी पत्थर बालू का देख खूब पर्यटक आनंद उठाते नजर आये, चारो ओर से घिरे पर्यावरण को भी देख पर्यटक आकर्षित हो गए, आए हुए पर्यटक सुखलदरी झरना को घंटो देर तक अवलोकन किया,सुखलदरी पर्यटन स्थल के पास स्थित शंकर भगवान के मंदिर में लोग पूजा अर्चना भी किया, तथा सुखलदरी झरना के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रखंड स्तर से मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर झरना के आस पास लाल फीता बांधकर बैरीकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था,
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,