झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

बरहरवा में 205 सखी मंडलों को मिले 2.50 करोड़, सांसद विजय हांसदा ने बांटी परिसंपत्तियां

महिला समूहों को आर्थिक मजबूती, किसानों को कृषि उपकरण और विद्यार्थियों को साइकिल; सांसद विजय हांसदा ने कहा- योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता

Views: 1
0 0
Read Time:5 Minute, 45 Second

निशांत कुमार सानू क रिपोर्ट,

बरहरवा : झारखंड स्थापना दिवस 2026 पखवाड़ा के तहत बुधवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं और सरकारी सहायता का बड़ा आयोजन हुआ। महिला सशक्तीकरण, कृषि, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की सहायता राशि और परिसंपत्तियां वितरित की गयीं।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 205 सखी मंडलों को 2 करोड़ 50 लाख रुपये के चेक सौंपना रहा। वहीं, ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 15 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत

बीडीओ सन्नी कुमार दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा, उप प्रमुख मो कादिर और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।बरहरवा में 205 सखी मंडलों को मिले 2.50 करोड़, सांसद विजय हांसदा ने बांटी परिसंपत्तियां

205 सखी मंडलों को 2.50 करोड़ की आर्थिक मदद

महिला समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेएसएलपीएस की ओर से बड़ी सहायता उपलब्ध करायी गयी। इसके तहत 90 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से एक करोड़ 35 लाख रुपये तथा 115 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 15 लाख रुपये के चेक दिये गये। इस तरह कुल 205 सखी मंडलों को 2.50 करोड़ रुपये की सहायता मिली। इस राशि से महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

किसानों को बीज-पंप सेट, विद्यार्थियों को साइकिल

कृषि विभाग ने किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए मसूर, सरसों और गेहूं के बीज वितरित किये। वहीं, दो किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट दिया गया। वीबी-जी राम जी योजना के तहत पांच मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय रतनपुर के सात विद्यार्थियों को साइकिल तथा एक दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी। आवास योजना के 10 लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए चाबी एवं पोस्ट बास्केट दिये गये। इसके अलावा 18 लाभुकों को कंबल बांटे गये। बत्तख पालन को बढ़ावा देने के लिए तीन किसानों के बीच 90 बत्तख के चूजे वितरित किये गये।

15 योजनाओं का शिलान्यास, विकास कार्यों को मिलेगी गति

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें भूमि संरक्षण विभाग की नौ और वीबी-जी राम जी योजना की छह योजनाएं शामिल हैं।

बरहरवा में 205 सखी मंडलों को मिले 2.50 करोड़, सांसद विजय हांसदा ने बांटी परिसंपत्तियां

कोई पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे : सांसद

सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। सांसद ने एसआईआर प्रक्रिया के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हुए सभी मतदाताओं से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

कार्यक्रम में बीपीओ विजय कुमार, बीपीएम फैज आलम, धर्मवीर महतो, अमित भारती, बमबम महतो सहित विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

बरहरवा में 205 सखी मंडलों को मिले 2.50 करोड़, सांसद विजय हांसदा ने बांटी परिसंपत्तियां

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button