सरस्वती शिशु मंदिर साड़म में धूमधाम से मनाया गया राखी महोत्सव,बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां
राखी महोत्सव,बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां

गोमिया प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर साड़म के प्रांगण में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष राखी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों की आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों की इस रचनात्मकता ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। शिक्षकगणों ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए रक्षाबंधन के महत्व को समझाया और इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद सहित शिक्षिका गीता सलूजा, श्रीती सिंह, हिमांशु राउत, सुरेन्द्र प्रसाद, महावीर दे, अजीत नारायण प्रसाद, भोला ठाकुर, कुमारी अन्नु, सोनिका कुमारी, रमण कुमार एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं प्रेम को बनाए रखने का संकल्प लिया।
![]()




