झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

झारखंड 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, बकाया वेतन को लेकर राज्यपाल से मिले कर्मचारी

झारखंड की 108 एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल, बकाया वेतन और ईपीएफ-ईएसआई की जांच के लिए राज्यपाल से मिले कर्मचारी

Views: 1
0 0
Read Time:5 Minute, 31 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

साहिबगंज :वेतन के लिए इंतजार, ईपीएफ-ईएसआई में कथित गड़बड़ी और सैकड़ों कर्मचारियों को ड्यूटी से बाहर रखने के आरोपों ने झारखंड की 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अब न्याय के लिए राज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है।

बुधवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सम्मान फाउंडेशन कंपनी के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा सौंपा। संघ ने कंपनी की कार्यप्रणाली, वित्तीय लेन-देन और सरकारी भुगतान की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ कर्मचारियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

150 से 170 एम्बुलेंस खराब, 600 से 680 कर्मचारी ड्यूटी से बाहर

संघ ने आरोप लगाया कि फरवरी 2025 से ही कर्मचारियों के वेतन, ईपीएफ और ईएसआई के भुगतान में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। वेतन से कथित मनमानी कटौती और भुगतान में देरी ने कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संघ के अनुसार, राज्यभर में लगभग 150 से 170 एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण करीब 600 से 680 कर्मचारी ड्यूटी से वंचित हैं। इतना ही नहीं, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का वेतन भी लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

झारखंड 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, बकाया वेतन को लेकर राज्यपाल से मिले कर्मचारी

अनुबंध रद्द, फिर भी कंपनी के संचालन पर उठे सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए वेतन भुगतान के नाम पर प्रस्तुत दस्तावेजों और खराब एम्बुलेंस के संचालन के एवज में सरकारी राशि प्राप्त करने के आरोपों की जांच कराने की मांग की। संघ ने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई 2026 को सम्मान फाउंडेशन का अनुबंध रद्द कर दिया था, इसके बावजूद कंपनी से एम्बुलेंस सेवा का संचालन कराया जा रहा है। संघ ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मामला बताते हुए अनुबंध, भुगतान और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया।

बकाया वेतन के साथ कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा की मांग

राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में संघ ने अगस्त से अक्टूबर तक के लंबित वेतन और अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कराने, ड्यूटी से वंचित कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम देने तथा ईपीएफ-ईएसआई की स्थिति की जांच कराने की मांग की। साथ ही सम्मान फाउंडेशन की वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : नीरज तिवारी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि 108 एम्बुलेंस कर्मचारी दिन-रात आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलना, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभों में कथित अनियमितता और नौकरी के भविष्य को लेकर असुरक्षा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जब तक कर्मचारियों को न्याय और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं मिलता, तब तक संघ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, धनबाद जिला सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, एम्बुलेंस कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी सह प्रदेश मंत्री रमाशंकर प्रसाद, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव तथा विकास तिवारी शामिल थे।

Loading

झारखंड 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, बकाया वेतन को लेकर राज्यपाल से मिले कर्मचारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button