झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

छत पर घरेलू काम करने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, एक घंटे बाद परिजनों ने देखा शव

पाकुड़ के चेंगाडांगा गांव की घटना, बिजली के तार की चपेट में आए 65 वर्षीय ईदुल शेख; परिवार में मचा कोहराम

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी, पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़। पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ईदुल शेख की मौत हो गई। वह घर की छत पर घरेलू काम से गए थे। इसी दौरान छत के समीप से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुखद बात यह रही कि करीब एक घंटे तक परिवार के किसी सदस्य को हादसे की जानकारी नहीं हुई। शाम पांच बजे छत पर पहुंचे परिजनों ने उनका शव देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

घरेलू काम के दौरान बिजली के तार की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, ईदुल शेख शुक्रवार शाम करीब चार बजे किसी घरेलू काम से घर की छत पर गए थे। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। देखते ही देखते करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा अचानक हुआ, जिससे उन्हें बचाव के लिए आवाज लगाने तक का मौका नहीं मिला।

एक घंटे बाद छत पर पहुंचे परिजन, देखकर रह गए सन्न

शाम करीब पांच बजे जब परिजन किसी काम से छत पर पहुंचे तो ईदुल शेख को बिजली के तार के संपर्क में पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कर शव को तार से अलग किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

छत पर घरेलू काम करने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, एक घंटे बाद परिजनों ने देखा शव

बुजुर्ग की मौत से गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ईदुल शेख की अचानक मौत से चेंगाडांगा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, वह मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव के लोग भी दुखी हैं।

मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने मौके की जानकारी ली। ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button