पाकुड़
Trending

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, चार माह के मानदेय के लिए चालकों की हड़ताल

13 एंबुलेंस की जर्जर हालत पर भी उठे सवाल, मरीजों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता; वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Views: 33
0 0
Read Time:5 Minute, 46 Second

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चालक; चार माह का मानदेय बकाया

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रभावित हो गई है। चार माह का बकाया मानदेय भुगतान और विभिन्न श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर चालकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। एंबुलेंस सेवा बाधित होने से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई परिवारों को मरीजों को सदर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

चार माह से मानदेय लंबित, श्रमिक सुविधाओं की मांग

हड़ताल पर गए चालकों का कहना है कि अगस्त से नवंबर तक का मानदेय अब तक भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार शिकायत और मांग उठाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। चालकों ने प्रत्येक महीने की सात से दस तारीख के बीच मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसके अलावा कर्मचारी बीमा, ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सहित अन्य श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। चालकों के अनुसार, संघ के आह्वान पर झारखंडभर के 108 एंबुलेंस चालक हड़ताल पर हैं। कंपनी प्रबंधन के समक्ष कई बार अपनी समस्याएं रखने के बाद भी समाधान नहीं निकलने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। चालकों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, चार माह के मानदेय के लिए चालकों की हड़ताल

13 एंबुलेंस की जर्जर हालत पर उठाए सवाल

चालकों ने मानदेय के साथ-साथ जिले में संचालित 13 एंबुलेंस की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि कई एंबुलेंस की हालत इतनी खराब है कि उन्हें 50 से 100 किलोमीटर तक चलाना भी जोखिम भरा हो सकता है। वाहनों के ब्रेक, टायर और इंजन में खराबी रहने के बावजूद चालकों पर उन्हें सड़क पर चलाने का दबाव बनाया जाता है।

चालकों का कहना है कि कंपनी की ओर से वाहनों की नियमित मरम्मत भी नहीं कराई जाती है। ऐसे में किसी आपात स्थिति में रास्ते में दुर्घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने वेतन में कटौती और नौकरी से हटाने की धमकी दिए जाने का आरोप भी कंपनी प्रबंधन पर लगाया है। चालकों के मुताबिक, यह मामला केवल कर्मचारियों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

दिन-रात सेवा के बावजूद सुविधाओं का अभाव

चालकों ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा के तहत वे दिन-रात आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार विपरीत परिस्थितियों और कठिन रास्तों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने और जरूरी श्रमिक सुविधाओं से वंचित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो रही हैं।

उनका आरोप है कि मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग

इधर, 108 एंबुलेंस सेवा बाधित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की है। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने बताया कि 108 एंबुलेंस के चालक हड़ताल पर हैं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए अस्पताल में उपलब्ध चालकों को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर सेवा देने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर ममता वाहन के चालकों की भी मदद ली जाएगी, ताकि आपातकालीन मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत न हो।

Loading

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, चार माह के मानदेय के लिए चालकों की हड़ताल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button