कांग्रेसलातेहार
Trending

सांसद सुखदेव भगत के महुआडांड़ पहुंचते ही कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर के नेतृत्व में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का अभिनंदन

Views: 37
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

अलोक कुमार की रिपोर्ट,

महुआडांड़ (लातेहार): लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के शुक्रवार को महुआडांड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शास्त्री चौक के समीप आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सांसद के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक जुटे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

सांसद सुखदेव भगत के महुआडांड़ पहुंचते ही कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने किया। इस दौरान उन्होंने सांसद सुखदेव भगत को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी कांता एक्का, जिला महासचिव निर्मला टोप्पो, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी तथा महिला प्रखंड अध्यक्ष फिर्दा कुजूर ने भी माल्यार्पण कर सांसद का अभिनंदन किया।

सांसद के महुआडांड़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पूरे गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। फूल-मालाओं और स्वागत नारों से शास्त्री चौक का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

सांसद सुखदेव भगत के महुआडांड़ पहुंचते ही कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर बिनोद खलखो, मोरिस कुजूर, जेवियर कुजूर, नीलेश, अकबर आलम सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Loading

सांसद सुखदेव भगत के महुआडांड़ पहुंचते ही कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button