गोमिया छठ घाट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह
छठ पूजा समिति के सदस्यों से की बातचीत, संध्या और उषा अर्घ्य के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का होगा आयोजन

गोमिया। महापर्व छठ को लेकर गोमिया छठ घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह घाट पर चल रहे तैयारी कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पर्व की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
संध्या और उषा अर्घ्य पर होगा भक्ति जागरण
समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महापर्व छठ के दौरान संध्या और उषा अर्घ्य से पहले श्रद्धालुओं के लिए भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

ये लोग रहे उपस्थित
मौके पर समिति अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव विजय करमाली, उपाध्यक्ष राज जायसवाल, उपसचिव रंजीत करमाली, वरिष्ठ सहयोगी सुरेश यादव, रौनक जायसवाल, अंकुश भंडारी, मनीष कुमार, समाजसेवी रोहित यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, बबलू राम, अमित दे, आकाश रवानी और संजय ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()





