झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

निशा भगत हत्याकांड को लेकर भाजपा का कैंडल मार्च, हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

एसआइटी प्रमुख की नियुक्ति पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग; पीड़ित परिवार को 10 करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की उठी आवाज

Views: 5
0 0
Read Time:4 Minute, 20 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

  • एसआइटी प्रमुख की नियुक्ति पर उठाये गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग; परिजनों को 10 करोड़ मुआवजा देने की उठी आवाज

पाकुड़।आदिवासी बेटी निशा भगत हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को न्याय की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के अंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत निशा को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

एसआइटी गठन पर सवाल प्रमुख की नियुक्ति पर भी उठायी उंगली

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुग्रहित प्रसाद ने एसआइटी प्रमुख अमर कुमार पांडेय की नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े किये. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआइटी प्रमुख पर भू-माफिया और कोयला माफिया को संरक्षण देने के आरोप हैं. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी कही. ऐसे अधिकारी के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना बेमानी है. उन्होंने पिथोरिया थाना प्रभारी को भी आरोपी का रिश्तेदार बताते हुए जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाये. कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. भाजपा इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है.

निशा भगत हत्याकांड को लेकर भाजपा का कैंडल मार्च, हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

महिला सुरक्षा के दावों पर भाजपा का तीखा हमला

भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने राज्य सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. गोड्डा और कथिकुंड की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को फिर से 90 के दशक वाले बिहार की स्थिति में ले जाने की कोशिश हो रही है. भाजपा ऐसे हालात के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठायेगी.

10 करोड़ मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग

महिला नेत्री प्राची चौधरी ने सरकार पर महिला सुरक्षा के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं दूसरी ओर राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने निशा भगत के परिजनों को 10 करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मानजनक सहायता मिलनी चाहिए.

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

कैंडल मार्च में हिसाब राय, मनीष कुमार चौबे, रतन भगत, अनिकेत गोस्वामी, पंकज शाह, पार्वती देवी, धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button