ताबिल गांव में सड़क के अभाव ने खोली विकास की पोल
Gumla news

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा। प्रखंड के ताबिल गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी अब जानलेवा साबित होने लगी है। गांव में सड़क नहीं होने का दर्द मंगलवार को उस समय सामने आया, जब घायल मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई को ही एंबुलेंस बनाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजय टोपनो के पैर पर एक मवेशी ने हमला कर दिया, जिससे उनका पैर टूट गया। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।
मजबूरन ग्रामीणों ने चारपाई को रस्सी के सहारे बहंगी बनाया और करीब ढाई किलोमीटर तक पैदल चलकर उन्हें सलगी माइंस मोड़ स्थित मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से उन्हें लोहरदगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को इलाज के बाद वापस लौटने पर भी ग्रामीणों को उन्हें चारपाई पर ढोकर घर पहुंचाना पड़ा।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावों की पोल खोल दी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। आखिर कब तक ताबिल गांव के लोग सड़क के अभाव में ऐसी मुसीबत कब तक झेलते रहेंगे?
![]()




