पाकुड़
Trending

पाकुड़ में छठ पर मछली-मांस की दुकानें तीन दिन बंद,नगर परिषद का आदेश

14 और 15 नवंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे प्रतिष्ठान, 16 नवंबर सुबह 9 बजे तक बिक्री पर रोक; अनुपालन की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षकों को सौंपी गई

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

छठ महापर्व को लेकर पाकुड़ नगर परिषद का सख्त आदेश, तीन दिनों तक बंद रहेंगी मछली-मांस की दुकानें

पाकुड़ संवाददाता।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ नगर परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। पर्व की धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के मद्देनजर नगर परिषद क्षेत्र में मछली, मुर्गी और मीट की बिक्री पर तीन दिनों तक रोक रहेगी। इस संबंध में नगर परिषद ने आम सूचना जारी कर सभी संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को नगर परिषद क्षेत्र की सभी मछली, मुर्गी और मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं, 16 नवंबर को सुबह 9 बजे तक भी इन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यानी निर्धारित अवधि में इन खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आदेश की अनदेखी नहीं कर सकेंगे दुकानदार

नगर परिषद ने सभी संबंधित दुकानदारों को निर्धारित तिथियों पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्देश दिया है। आदेश को अत्यावश्यक बताते हुए इसका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। नगर परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश पूरे नगर परिषद क्षेत्र में लागू होगा।

पाकुड़ में छठ पर मछली-मांस की दुकानें तीन दिन बंद,नगर परिषद का आदेश

राजस्व निरीक्षक करेंगे निगरानी

आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्हें सभी संबंधित दुकानदारों तक आदेश की जानकारी पहुंचाने और निर्धारित अवधि में दुकानें बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को भी आदेश की प्रतिलिपि भेजी गयी है।

छठ महापर्व के दौरान धार्मिक आस्था और पारंपरिक मर्यादाओं के अनुरूप वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद ने यह कदम उठाया है। अब देखना होगा कि निर्धारित अवधि में आदेश का कितना प्रभावी ढंग से अनुपालन कराया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button