तेनुघाट में धूमधाम से मना कार्तिक हनुमान जन्मोत्सव,जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी हुईं शामिल
हनुमान मंदिर में छोटी दीपावली पर विशेष पूजा-अर्चना, स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां

रिपोर्ट:अजीत नारायण प्रसाद,
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आचार्य पंडित रविकांत मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय भजन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
आयोजन में अमोद सिंह, प्रभात कुमार, अजीत नारायण प्रसाद, रवि प्रकाश तिवारी, राहुल कुमार, नटवरलाल प्रसाद, विनित तिवारी, जयराज सिंह, दिलीप दे, विवेक कुमार, सुशांत कुमार, सौरभ कुमार, अरुण यादव, केशवदास प्रसाद, सूरज और आयुष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
![]()





