झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Jharkhand:सील तोड़कर फिर शुरू किया ईंट भट्ठा, प्रशासन ने ट्रैक्टर से रौंद डालीं 30 हजार कच्ची ईंटें

Jharkhand News

Views: 8
0 0
Read Time:4 Minute, 41 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

बरहरवा :- प्रशासन की सील और सख्त निर्देशों को ठेंगा दिखाकर दोबारा ईंट निर्माण शुरू करना शांति ईंट भट्ठा संचालक को भारी पड़ गया। गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मेंहदीडांगा स्थित भट्ठे पर धावा बोलकर करीब 30 हजार कच्ची ईंटों को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया। सील के बावजूद अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। वहीं, बरहरवा प्रखंड में संचालित करीब एक दर्जन ईंट भट्ठों के औचक निरीक्षण से संचालकों में खलबली मच गयी।

सील के बाद भी नहीं माना संचालक, दोबारा शुरू कर दिया निर्माण

जानकारी के अनुसार, बीते तीन नवंबर को नियमों की अनदेखी के मामले में प्रशासन ने तीन ईंट भट्ठों को सील किया था। इसके बावजूद मेंहदीडांगा स्थित शांति ईंट भट्ठे में ईंट निर्माण और कटाई का काम दोबारा शुरू कर दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी निर्माण जारी रहने की सूचना पर गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम अचानक मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान सील किये गये भट्ठे में ईंट निर्माण का काम चलता मिला। इसे प्रशासनिक आदेश की अवहेलना मानते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की। ट्रैक्टर की सहायता से करीब 30 हजार कच्ची ईंटों को नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य ईंट भट्ठा संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

Jharkhand:सील तोड़कर फिर शुरू किया ईंट भट्ठा, प्रशासन ने ट्रैक्टर से रौंद डालीं 30 हजार कच्ची ईंटें

एक दर्जन भट्ठों पर छापेमारी, संचालकों से मांगे गये दस्तावेज

प्रशासन की टीम ने बरहरवा प्रखंड के सिरासिन, मेंहदीडांगा, लालमाटी, फुटानी मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में संचालित जय जवान, सहारा वन, जय किशन, नसीब, जय भारत, गोल्डन, भारत और शांति समेत करीब एक दर्जन ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भट्ठा संचालकों से आवश्यक कागजात की मांग कर जांच-पड़ताल की गयी।

निरीक्षण का उद्देश्य ईंट भट्ठों के संचालन में नियमों के अनुपालन और वैध दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। प्रशासन की कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि नियमों की अनदेखी कर ईंट भट्ठा चलाने वालों पर अब सख्ती बरती जायेगी।

सीटीओ नहीं तो संचालन की अनुमति नहीं, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में उन्हीं ईंट भट्ठों को संचालन की अनुमति दी जायेगी, जिनके पास सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) समेत सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Jharkhand:सील तोड़कर फिर शुरू किया ईंट भट्ठा, प्रशासन ने ट्रैक्टर से रौंद डालीं 30 हजार कच्ची ईंटें

उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा संचालन में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। प्रशासनिक आदेश की अवहेलना या बिना आवश्यक अनुमति के संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कार्रवाई में खनन और अनुमंडल प्रशासन की संयुक्त टीम रही मौजूद

औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, बरहरवा अंचलाधिकारी अनोज कुमार, माइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Jharkhand:सील तोड़कर फिर शुरू किया ईंट भट्ठा, प्रशासन ने ट्रैक्टर से रौंद डालीं 30 हजार कच्ची ईंटें

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button