झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा डाकघर में चार दिनों से जमा-निकासी ठप,50 हजार खाताधारक परेशान

Jharkhand News

Views: 27
0 0
Read Time:5 Minute, 52 Second

बरहरवा उप डाकघर में चार दिनों से बैंकिंग सेवाएं ठप, 50 हजार खाताधारक परेशान; रोजाना 20 लाख का होता है लेनदेन

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

बरहरवा। साहिबगंज जिले के सबसे अधिक लेनदेन वाले बरहरवा उप डाकघर में विभागीय लापरवाही का खामियाजा हजारों खाताधारकों को भुगतना पड़ रहा है। एक कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद आईडी मैपिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से पिछले चार दिनों से जमा-निकासी, केवाईसी और एफडी समेत कई महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हैं। इससे करीब 50 हजार खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतिदिन लगभग 20 लाख रुपये का लेनदेन करने वाले इस डाकघर में जरूरी काम कराने पहुंच रहे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को हो रही है। लोगों का सवाल है कि जब कर्मचारी का स्थानांतरण पहले से तय था, तो विभाग ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की?

कर्मचारी का तबादला हुआ, आईडी मैपिंग में अटकी सेवाएं

जानकारी के अनुसार, बरहरवा उप डाकघर में काउंटर पीए सेविंग बैंक ब्रांच के पद पर कार्यरत राकेश कुमार गुप्ता का हाल ही में गोड्डा स्थानांतरण किया गया था। उन्होंने 30 अक्टूबर को यहां अपना अंतिम दिन काम किया। इसके बाद 31 अक्टूबर से उनकी आईडी के माध्यम से संचालित होने वाली जमा, निकासी, केवाईसी और एफडी से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हो गईं।

बरहरवा डाकघर में चार दिनों से जमा-निकासी ठप,50 हजार खाताधारक परेशान

← Back

Thank you for your response. ✨

नई आईडी की मैपिंग नहीं होने के कारण ग्राहक अपने बैंकिंग संबंधी काम नहीं करा पा रहे हैं। कोई खाते से पैसे निकालने पहुंच रहा है, तो कोई जमा राशि और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से संबंधित कार्य के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहा है। लगातार परेशानी झेल रहे खाताधारकों में विभागीय व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

चार स्वीकृत पद, फिर भी नहीं हो सकी वैकल्पिक व्यवस्था

उप डाकघर के पोस्टमास्टर साइमन हांसदा ने बताया कि बरहरवा उप डाकघर में पोस्टमास्टर सहित कुल चार स्वीकृत पद हैं। एक कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर कार्य कर रहे दूसरे कर्मी की आईडी मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसी कारण कुछ जरूरी सेवाएं फिलहाल बंद हैं।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वरीय अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। नई आईडी तैयार होते ही प्रभावित सेवाओं को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

50 हजार खाताधारक और प्रतिदिन 20 लाख का कारोबार

बरहरवा उप डाकघर की अहमियत का अंदाजा यहां होने वाले वित्तीय लेनदेन से लगाया जा सकता है। इस कार्यालय से करीब 50 हजार खाताधारक जुड़े हुए हैं। इनमें स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों की बड़ी संख्या शामिल है।

कार्यालय में प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का लेनदेन होता है। इसे साहिबगंज जिले के सभी डाकघरों में सर्वाधिक बताया जा रहा है। वहीं, खाता खोलने के मामले में भी बरहरवा उप डाकघर संथाल परगना में गोड्डा के बाद दूसरे स्थान पर है।

इतने बड़े स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने वाले डाकघर में केवल आईडी मैपिंग की प्रक्रिया अधूरी रहने से कामकाज प्रभावित होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। खाताधारकों का कहना है कि कर्मचारी के स्थानांतरण से पहले ही दूसरे कर्मी की आईडी और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जानी चाहिए थी।

जल्द सेवा बहाली का दिया गया भरोसा

इस मामले में साहिबगंज डिविजन के इंस्पेक्टर नीतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि बरहरवा उप डाकघर में आईडी मैपिंग नहीं होने के कारण कुछ जरूरी सेवाएं बंद होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में डिविजन के अधिकारियों से बातचीत की गई है। शीघ्र ही नई आईडी तैयार कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रभावित सेवाएं पुनः शुरू हो जाएंगी।

फिलहाल खाताधारकों को सेवाएं बहाल होने का इंतजार है। अब देखना होगा कि विभाग इस तकनीकी और प्रशासनिक समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।

Loading

बरहरवा डाकघर में चार दिनों से जमा-निकासी ठप,50 हजार खाताधारक परेशान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button