पाकुड़
Trending

नवोदय विद्यालय में सड़क निर्माण का मुद्दा उठा,उपासना मरांडी ने दिया समाधान का भरोसा

प्राचार्य ने विद्यालय परिसर की बदहाल सड़क से कराया अवगत, जल्द निर्माण कराने की मांग

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक बार फिर चर्चा में आया है। रविवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद ने परिसर के अंदर सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विद्यालय की इस महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इस पर उपासना मरांडी ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

नवोदय विद्यालय में सड़क निर्माण का मुद्दा उठा,उपासना मरांडी ने दिया समाधान का भरोसा

पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया स्वागत

उपासना मरांडी जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम के साथ विद्यालय पहुंचीं। यहां प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।

नवोदय विद्यालय में सड़क निर्माण का मुद्दा उठा,उपासना मरांडी ने दिया समाधान का भरोसा

इस दौरान परिसर के अंदर सड़क निर्माण को प्रमुख आवश्यकता बताते हुए प्राचार्य ने इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।

विद्यालय की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

उपासना मरांडी ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है। विद्यालय की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

मौके पर झामुमो के पूर्व युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button